ओडिशा में तीन ट्रेनों के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 233

ओडिशा में तीन ट्रेनों (दो यात्री ट्रेन व एक मालगाड़ी) के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हो गई है। इस हादसे में 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना में दो यात्री ट्रेनों के लगभग 15 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

Load More