ओडिशा में दोस्त की मौत के बाद रूसी पर्यटक की होटल की तीसरी मंज़िल से गिरकर मौत
ओडिशा के रायगड़ा में 65 वर्षीय रूसी पर्यटक पावेल ऐंतोव की एक होटल की तीसरी मंज़िल से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 22 दिसंबर को पावेल के एक रूसी दोस्त भी इसी होटल के एक कमरे में मृत पाए गए थे। बकौल पुलिस, अपने दोस्त की मौत के बाद से पावेल तनाव में थे।