ओडिशा में भैंस की वजह से मेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी
ओडिशा के संबलपुर ज़िले में बुधवार को भैंस की वजह से एक मेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। संबलपुर के डीआरएम विनीत कुमार ने बताया, "इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है और सभी लोग सुरक्षित हैं।" एक अधिकारी ने बताया कि रात 8:35 बजे ट्रैक को रेल आवाजाही के लिए फिट करार दे दिया गया।