ओडिशा में मेलानिस्टिक और सामान्य शावक के साथ नज़र आई दुर्लभ मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ
ओडिशा के जंगलों में एक दुर्लभ मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ अपने 2 शावकों के साथ नज़र आई है। आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने तस्वीरें शेयर कर बताया, "एक शावक सामान्य तेंदुआ जबकि दूसरा मेलानिस्टिक तेंदुआ है...जब (ये) दोनों जोड़ों में दिखते हैं तो यह अपने आप में चमत्कार है।" इन तेंदुओं की तस्वीरें जंगल में लगे कैमरा ट्रैप में कैद हुईं।