ओडिशा में रूसी कारोबारी पावेल ऐंतोव की मौत के मामले की क्राइम ब्रांच करेगी जांच
ओडिशा के डीजीपी ने मंगलवार को बताया कि रूसी कारोबारी व नेता पावेल ऐंतोव व उनके दोस्त की मौत के मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने कहा, "यह दो विदेशी नागरिकों से जुड़ा मामला है इसलिए क्राइम ब्रांच को इसकी जांच सौंपी गई है।" डीजीपी ने कहा, "हालांकि, अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।"