ओडिशा में लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है बीजेपी
चुनाव आयोग के दोपहर 4:20 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, ओडिशा में लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 19, बीजेडी 1 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे है। वहीं, लोकसभा चुनाव में वोट शेयर के मामले में ओडिशा में बीजेपी 45.47% मतदान के साथ शीर्ष पर है।