ओडिशा में सीएम पटनायक के निजी सचिव व पुरी के डीएम पर शख्स ने फेंकी स्याही
सत्यबाड़ी (ओडिशा) में शनिवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वीके पंडियन व पुरी के ज़िलाधिकारी समर्थ वर्मा पर एक शख्स ने स्याही फेंक दी। बीजेडी के विधायक उमाकांत सामंत्रे ने आरोप लगाया कि स्याही फेंकने वाला शख्स बीजेपी कार्यकर्ता था। वहीं, घटना के बाद पंडियन स्याही लगे कपड़े के साथ ही लोगों से मिले।