ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 288

भारतीय रेलवे ने बताया है कि ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। इसके अलावा इस भीषण हादसे में 803 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 56 की हालत गंभीर है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त-से-सख्त सज़ा मिलेगी।

Load More