ओडिशा में हुए रेल हादसे के बाद कई ट्रेनें हुईं कैंसल, कई ट्रेनों के रूट में किए गए बदलाव
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद उस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है और कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं। कैंसल ट्रेनों में हावाड़ा-पुरी सुपरफास्ट, शालीमार-पुरी सुपरफास्ट, शालीमार संबलपुर एक्सप्रेस जबकि डायवर्ट की गईं ट्रेनों में चेन्नई सेंट्रल मेल, विशाखापत्तनम सुपरफास्ट, श्री जगन्नाथ एक्सप्रेस शामिल हैं।