ओडिशा में ₹1,000 करोड़ के क्रिप्टो पॉन्ज़ी स्कैम का हुआ भंडाफोड़, 2 लाख सदस्य जुड़े थे

ओडिशा पुलिस ने ₹1,000 करोड़ से अधिक के क्रिप्टो पॉन्ज़ी स्कैम का भंडाफोड़ किया है जिसमें देशभर से 2 लाख से अधिक सदस्य जुड़े थे। बकौल पुलिस, लोगों को इससे जुड़ने और अधिक पैसा कमाने के लिए प्रेरित किया जाता था। पुलिस ने मामले में पॉन्ज़ी फर्म 'एसटीए क्रिप्टो टोकन' के भारत प्रमुख गुरतेज सिंह सिद्धू को गिरफ्तार किया है।

Load More