ओडिशा रेल हादसे की जांच व 'कवच' सिस्टम लागू करने की मांग को लेकर एससी में याचिका दाखिल
ओडिशा रेल हादसे की जांच व जल्द-से-जल्द 'कवच' सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में पूर्व जज की अध्यक्षता में एक जांच आयोग बनाने और रेलवे सुरक्षा को लेकर विशेषज्ञ कमिटी बनाने की भी मांग की गई है। गौरतलब है, इस हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है।