ओडिशा रेल हादसे के 51 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात, यात्री ट्रेन गुज़रने का वीडियो सामने आया
बालासोर (ओडिशा) में ट्रिपल ट्रेन हादसे के 51 घंटे बाद रविवार रात इस ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई। रविवार रात 10:40 पर इस ट्रैक से पहली मालगाड़ी गुज़री और उस समय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वहां मौजूद रहे। इस ट्रैक पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही भी शुरू कर दी गई है जिसका वीडियो सामने आया है।