ओडिशा रेल हादसे को लेकर नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस को जारी की एडवाइज़री
ओडिशा में हुए रेल हादसे को लेकर नागर विमानन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को एडवाइज़री जारी कर भुवनेश्वर व ओडिशा के अन्य एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में असामान्य वृद्धि पर निगरानी रखने को कहा है। मंत्रालय ने एयरलाइंस को एडवाइज़री में कहा कि फ्लाइट टिकट कैंसल व रीशेड्यूल कराने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए।