ओडिशा रेल हादसे में राज्य के मृतकों के परिजन को सरकार देगी ₹5-₹5 लाख का मुआवज़ा
ओडिशा रेल हादसे में राज्य के मृतकों के परिजन के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संवेदना व्यक्त करते हुए ₹5-₹5 लाख मुआवज़े का एलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, गंभीर रूप से घायलों के लिए ₹1-₹1 लाख की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री पटनायक ने पुरी, भुवनेश्वर और कटक से कोलकाता के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा की है।