ओडिशा रेल हादसे में सुरक्षित बचे बिहार के 66 नागरिकों को बसों से लाया जा रहा है वापस
बालासोर (ओडिशा) में शुक्रवार को हुए ट्रेन हादसे में सुरक्षित बचे बिहार के 66 यात्रियों को बसों से वापस लाया जा रहा है। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने तस्वीरें ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इससे पहले शनिवार को राज्य सरकार ने बिहार के पीड़ितों की मदद के लिए एक टीम को ओडिशा भेजा था।