ओडिशा व मेघालय की खाली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में क्रमश: बीजेडी व यूडीपी जीती
झारसुगुड़ा (ओडिशा) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राज्य के दिवंगत मंत्री नाबा किशोर दास की बेटी दीपाली ने बीजेडी के टिकट पर जीत दर्ज की है। सोहियोंग (मेघालय) विधानसभा सीट पर स्थगन के बाद दोबारा हुए चुनाव में यूडीपी के सिन्शार कुपर रॉय लिंगदोह थबाह जीते हैं। इस सीट पर उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव टाला गया था।