ओडिशा सड़क हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, पीएम ने किया मुआवज़े का एलान
गंजाम (ओडिशा) में दो बसों की टक्कर से 12 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजन के लिए ₹2-₹2 लाख के मुआवज़े का एलान करते हुए कहा, "यह खबर दुखद है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"