ओडिशा सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक व आर्थिक स्थिति जानने के लिए कराएगी सर्वे

ओडिशा सरकार ने राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति जानने के लिए एक सर्वे कराने का फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि इस सर्वे से ओबीसी के लोगों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। सर्वे को आगामी 12 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

Load More