ओडिशा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया
ओडिशा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 38% से 4% बढ़ाकर 42% कर दिया है। राज्य सरकार ने बताया है कि महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी मानी जाएगी। राज्य सरकार के मुताबिक, इस फैसले से राज्य के करीब 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।