ओडिशा सरकार रेल हादसे के मृतकों के शवों को अलग-अलग राज्यों में भेजने का खर्च वहन करेगी
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया है कि बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को अलग-अलग राज्यों में ले जाने का खर्च ओडिशा सरकार वहन करेगी। बकौल जेना, मृतकों के परिवारों को मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द से जल्द इलेक्ट्रॉनिक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा। हादसे में 278 लोगों की मौत हुई है।