ओडिशा हाईकोर्ट के जज ने एक दिन में 32 मामलों में सुनाया फैसला
ओडिशा हाईकोर्ट के जज जस्टिस देबब्रत दास ने सोमवार को एक दिन में 32 मामलों में फैसला सुनाया। इनमें से 31 केस सेकेंड अपील से संबंधित थे। ओडिशा हाईकोर्ट में एडिशनल स्टैंडिंग काउंसेल समरेश जेना के मुताबिक, प्रदेश के हाईकोर्ट में 23 सितंबर तक 1.72 लाख केस लंबित थे जिनमें से 67,000 से अधिक दीवानी रिट याचिका से जुड़े हैं।