ओडिशा हादसे में हाथ-पैर गंवाने वालों के परिजन को बंगाल सरकार देगी स्पेशल होमगार्ड की नौकरी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को हावड़ा में ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा, "बालासोर (ओडिशा) दुर्घटना में कुछ लोगों ने अपने हाथ-पैर खो दिए, ऐसे लोगों के परिवार के किसी एक सदस्य को हमारी सरकार ने स्पेशल होमगार्ड की नौकरी देने का फैसला किया है।"