ओपनएआई के लिए AI डिवाइस बनाएंगे एप्पल आईफोन के डिज़ाइनर जॉनी आइव
एप्पल के पूर्व मुख्य डिज़ाइन अधिकारी जॉनी आइव सैम ऑल्टमैन के ओपनएआई के साथ मिलकर एक नया एआई डिवाइस बनाने पर काम कर रहे हैं। जॉनी आइव ने एप्पल के आईफोन समेत कई डिवाइस डिज़ाइन किए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, एयरबीएनबी के सीईओ ब्रायन चेस्की ने पिछले साल ऑल्टमैन और आइव की मुलाकात करवाई थी।