ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अपने पार्टनर ऑलिवर से की शादी, सामने आई तस्वीर
ओपनएआई के 38-वर्षीय सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अपने पार्टनर ऑलिवर मुलहेरिन से शादी कर ली है। तस्वीरें सामने आने के बाद ऑल्टमैन ने एनबीसी न्यूज़ से बात करते हुए इसकी पुष्टि की। ऑस्ट्रेलिया के मुलहेरिन पेशे से इंजीनियर हैं और पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वाइट हाउस में आयोजित हुए डिनर में ऑल्टमैन के साथ शामिल हुए थे।