ओपनएआई ने भारत में की अपनी पहली कर्मचारी प्रज्ञा मिसरा की नियुक्ति: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चैटजीपीटी की निर्माता ओपनएआई ने गवर्मेंट रिलेशंस हेड की नियुक्ति करते हुए भारत में अपनी पहली कर्मचारी को नियुक्त किया है। रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट समर्थित कंपनी ने भारत में सार्वजनिक नीति मामलों और भागीदारी का नेतृत्व करने के लिए प्रज्ञा मिसरा को नियुक्त किया है। प्रज्ञा मेटा के साथ काम कर चुकी हैं।