'ओपनहाइमर' स्टार किलियन जैसे लुक को लेकर ट्रोल हुईं ऐक्ट्रेस एमी जैक्सन; उन्होंने दिया जवाब
अभिनेत्री एमी जैक्सन के नए लुक के बाद कई यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल किया और कुछ ने इस लुक को 'ओपनहाइमर' स्टार किलियन मर्फी जैसा बताया। एमी ने 'टीओआई' से इसे लेकर कहा, "अगर कोई ऐक्ट्रेस किसी किरदार के लिए अपने लुक में बदलाव करे...जो आइडल ब्यूटी के स्टैंडर्ड में फिट नहीं बैठता तो लोग आपको ट्रोल करने लगते हैं।"