ओबामा प्रशासन के पूर्व अधिकारी पर ब्रिटेन में बाल यौन शोषण कानून के तहत आरोप तय: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व नीति सलाहकार रहमीम 'रामी' शाय पर ब्रिटेन की अदालत में बाल यौन शोषण कानून के तहत आरोप तय हुआ है। रहमीम पर बच्चों की अश्लील तस्वीरें रखने समेत कई आरोप हैं। उन्होंने ओबामा के कार्यकाल के दौरान आतंकवादियों से निपटने के लिए सरकारी रणनीति तैयार करने में मदद की थी।

Load More