ओबीसी को आरक्षण सुनिश्चित किए बगैर नगर निकाय चुनाव नहीं होंगे: यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी अधिसूचना रद्द होने पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "इस आदेश से हम सहमत नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण सुनिश्चित किए बगैर उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव नहीं होंगे " बकौल मौर्य, ज़रूरत पड़ने पर सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी।