ओबीसी प्रमाण पत्र पर कलकत्ता एचसी के आदेश को एससी में देंगे चुनौती: ममता बनर्जी
कलकत्ता हाईकोर्ट के पश्चिम बंगाल में वर्ष-2010 के बाद बने करीब 5 लाख ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द किए जाने के फैसले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य सरकार गर्मी की छुट्टियों के बाद आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। उन्होंने कहा, "हम ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द करने संबंधी आदेश को नहीं मानते।"