ओबीसी समाज बीजेपी को सज़ा देगा: ओबीसी आरक्षण से जुड़ी अधिसूचना रद्द होने पर मायावती

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के ओबीसी आरक्षण से जुड़ी अधिसूचना रद्द होने पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "हाईकोर्ट का फैसला सही मायने में बीजेपी सरकार की ओबीसी व आरक्षण विरोधी सोच को प्रकट करता है।" बकौल मायावती, ओबीसी समाज बीजेपी को सज़ा ज़रूर देगा। बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया गया है।

Load More