ओमान के पास भारतीय जहाज़ पर हुआ हमला, एक नाविक की हुई मौत
ओमान तट के पास से गुज़र रहे भारतीय झंडे वाले एक जहाज़ पर 2 नवंबर को अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। जहाज़रानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "13 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे एक नाविक (गुजरात के गंधार नाहिम अजीज) की मौत हो गई है।"