ओमान में मस्जिद के पास हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, मारे गए 3 बंदूकधारी

ओमान के मस्कट में एक मस्जिद के पास हुई गोलीबारी में एक भारतीय समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। ओमान की पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में शामिल तीन बंदूकधारियों को मार गिराया गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, घटना में कम-से-कम 4 पाकिस्तानी मारे गए और 30 पाकिस्तानियों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Load More