ओम प्रकाश मनचंदा के रिटायरमेंट से क्यों चिंतित हैं डॉ लाल पैथलैब्स के इनवेस्टर्स?
मनीकंट्रोल के मुताबिक, डॉ लाल पैथलैब्स के मैनेजिंग डायरेक्टर ओम प्रकाश मनचंदा के एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर के पद से रिटायर होने को लेकर कंपनी के इनवेस्टर्स परेशान हैं। दरअसल, 6 महीने पहले कंपनी के सीईओ ने इस्तीफा दिया था और नए सीईओ का ट्रैक रिकॉर्ड सीमित है। नोमुरा के ऐनालिस्ट ने कहा, "मनचंदा के जाने से कंपनी में खालीपन आ जाएगा।"