'ओम शांति ओम' में शाहरुख के होने की वजह से रिस्क लिया: दीपिका को लॉन्च करने पर फराह खान
फिल्ममेकर फराह खान ने एक इंटरव्यू में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में लॉन्च करने को लेकर बात की है। फराह ने कहा, "फिल्म 'ओम शांति ओम' में ऐक्टर शाहरुख खान काम कर रहे थे इसलिए मैं दीपिका को लॉन्च करने का रिस्क ले सकती थी।" बकौल फराह, फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए दीपिका में सभी गुण थे।