ओयो की पैरेंट कंपनी ओरेवल स्टेज लिमिटेड ने निवेशकों से जुटाए ₹1,457 करोड़
ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लैटफॉर्म ओयो की पैरेंट कंपनी ओरेवल स्टेज लिमिटेड ने फंडिंग के फ्रेश स्टेज में निवेशकों से ₹1,457 करोड़ जुटा लिए हैं। ताज़ा फंडिंग के बाद कंपनी की वैल्यूएशन $2.4 अरब हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस राशि का उपयोग ओयो की वृद्धि व इसकी वैश्विक विस्तार की योजनाओं में किया जाएगा।