ओयो ने 75% मूल्यांकन घटाकर इनक्रेड वेल्थ से जुटाए ₹417 करोड़
हॉस्पिटैलिटी कंपनी ओयो ने इनक्रेड वेल्थ से लगभग $50 मिलियन (करीब ₹417 करोड़) का फ्रेश फंड जुटाया है। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी ने करीब 75% अपना मूल्यांकन घटाकर यह फंड जुटाया है। इनक्रेड वेल्थ को ओयो में 2.11% हिस्सेदारी मिली है। ओयो के मुताबिक, वह इन पैसों का इस्तेमाल कारोबार के विस्तार, अधिग्रहण और कॉरपोरेट खर्चों के लिए करेगी।