हॉस्पिटैलिटी कंपनी ओयो ने पहली बार शुद्ध लाभ दर्ज किया है और कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में ₹229 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को लगभग ₹1,290 करोड़ का घाटा हुआ था। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी के सामान्य और प्रशासनिक खर्च में कमी आना इस लाभ की प्रमुख वजहों में शामिल हैं।