ओयो के सीईओ रितेश अग्रवाल ने अमेरिका के सबसे बड़े हिंदू मंदिर में किए दर्शन
'ओयो रूम्स' के सीईओ रितेश अग्रवाल ने न्यू जर्सी स्थित अमेरिका के सबसे बड़े हिंदू मंदिर स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए हैं। रितेश ने X पर एक वीडियो साझा कर कहा, "इस मंदिर का विशाल आकार और भव्यता काफी लुभावनी है।" गौरतलब है, 183 एकड़ क्षेत्र में बने इस मंदिर का उद्घाटन पिछले साल अक्टूबर में हुआ था।