ओयो रूम्स के संस्थापक रितेश के पिता की गुरुग्राम में इमारत की 20वीं मंज़िल से गिरकर हुई मौत
ओयो रूम्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की गुरुग्राम (हरियाणा) में एक इमारत की 20वीं मंज़िल से गिरकर शुक्रवार को मौत हो गई। रितेश ने एक बयान में कहा, "पिता का निधन हमारे परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है।" गौरतलब है, 2 दिन पहले ही रितेश की गीतांशा सूद से दिल्ली में शादी हुई थी।