AI और क्लाउड कारोबार के लिए ओरेकल जुटाएगी $20 बिलियन, शेयर-बॉन्ड बेचने की तैयारी
ओरेकल अपने कारोबार के विस्तार के लिए $20 बिलियन जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसके लिए बॉन्ड और शेयर बेचे जाएंगे और कंपनी इस रकम का इस्तेमाल AI/क्लाउड से जुड़ा बुनियादी ढांचा तैयार करने में करेगी। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030 तक राजस्व 3 गुना से ज़्यादा करना है।