ओरेकल में काम करने वाले 20-25 साल के सैंकड़ों भारतीय युवा रातोंरात बने करोड़पति
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, ओरेकल में काम करने वाले 20-25 साल के सैंकड़ों भारतीय युवा रातोंरात करोड़पति बन गए। यह इज़ाफा ओरेकल के प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट्स (आरएसयू) के मूल्य में भारी उछाल आने और इसके शेयरों में 36% की बढ़ोतरी के बाद हुआ। हैदराबाद ऑफिस में कार्यरत एक शख्स ने कहा, "ऐसी वृद्धि की कभी कल्पना नहीं की थी।"