US के प्राइमरी स्कूल में 16 वर्षीय छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 की मौत
अमेरिका के ओरेगन स्थित सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में एक 16 वर्षीय किशोर ने अंधाधुंध फायरिंग कर 3 बच्चों और एक शिक्षक की हत्या कर दी। मृतक बच्चों की उम्र 5, 8 और 11 साल थी। वहीं, घटना के दौरान हमलावर का पीछा कर रहे एक राहगीर ने उसे गोली मार दी। वहीं, पुलिस 3 मिनट बाद स्कूल पहुंची।