ओरिजिनल नहीं रीमेक थीं 'तेरे नाम', 'वॉन्टेड' समेत सलमान खान की ये 5 हिट फिल्में
सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी ऐक्टर सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' (2003) तमिल फिल्म 'सेतु' की रीमेक थी। वहीं, प्रभु देवा के निर्देशन में बनी 'वॉन्टेड' (2009) तेलुगू फिल्म 'पोक्किरी' की रीमेक थी। 'बॉडीगार्ड' (2011), 'किक' (2014) व 'जय हो' (2014) क्रमश: मलयालम फिल्म 'बॉडीगार्ड' (सेम नेम), तेलुगू फिल्म 'किक' (सेम नेम) व ‘स्टालिन’ (तेलुगू) की रीमेक थी।