ओरिजिनल ना होती तो पसंद नहीं की जाती: 'छेल्लो शो' पर साहित्यिक चोरी के आरोपों पर निर्देशक
ऑस्कर अवॉर्ड 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' के निर्देशक पैन नलिन ने फिल्म पर साहित्यिक चोरी के आरोपों पर कहा है कि अगर फिल्म ओरिजिनल नहीं होती तो दुनियाभर में इसे इतना प्यार नहीं मिलता। उन्होंने कहा, "फिल्म को जज करने से पहले लोगों को इसे देखना चाहिए। वे समझेंगे कि यह फिल्म कितनी व्यक्तिगत है।"