ओरेकल द्वारा रेलवे अधिकारियों को ₹3.3 करोड़ घूस देने के मामले में शुरू हुई जांच: रिपोर्ट
रेल मंत्रालय ने अमेरिकी कंपनी ओरेकल द्वारा रेलवे अधिकारियों को कथित तौर पर लगभग $400,000 (₹3.3 करोड़) घूस देने को लेकर जांच शुरू की है। अमेरिकी एसईसी ने 27-सितंबर के आदेश में कहा था कि ओरेकल इंडिया ने 2019 में भारतीय रेल मंत्रालय की एक ट्रांसपोर्टेशन कंपनी से बिज़नेस हासिल करने के लिए अत्यधिक छूट वाली स्कीम का इस्तेमाल किया।