ओला इलेक्ट्रिक का ₹6,145 करोड़ का आईपीओ दूसरे ही दिन पूरी तरह हुआ सब्सक्राइब
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का ₹6,145 करोड़ का आईपीओ खुलने के दूसरे ही दिन सोमवार को पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। इसमें खुदरा निवेशकों का कोटा 3.05 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 1.17 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह आईपीओ मंगलवार तक खुला रहेगा और इसके लिए ₹72-76 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।