ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ के बाद भाविश अग्रवाल की नेटवर्थ दोगुनी होकर हुई $2.6 बिलियन
ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ के बाद इसके संस्थापक भाविश अग्रवाल की नेटवर्थ लगभग दोगुनी हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, शुक्रवार को ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में करीब 20% की तेज़ी से 38-वर्षीय भाविश की कुल नेटवर्थ $1.4 बिलियन से बढ़कर $2.6 बिलियन हो गई। गौरतलब है कि भाविश दुनिया के सबसे युवा बिलियनेयर्स में से एक हैं।