ओला इलेक्ट्रिक के सीटीओ सुवोनिल चटर्जी ने दिया इस्तीफा
ओला इलेक्ट्रिक के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर सुवोनिल चटर्जी और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, सुवोनिल का आखिरी कार्य दिवस 30-नवंबर को था। कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में दोनों के इस्तीफे की पुष्टि की है। पिछले कुछ महीनों में ओला इलेक्ट्रिक से कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है।