ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
GST काउंसिल ने इलेक्ट्रिक वाहनों से मिलने वाली यात्री परिवहन और रेंटल सेवाओं पर 5% GST का विकल्प देने की सिफारिश की है। इसके लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पर सीमाएं लागू होंगी और बैटरी चार्जिंग की लागत को किराए या सेवा के कुल शुल्क में शामिल करना होगा। फिलहाल, इन सेवाओं पर 18% जीएसटी लागू है।