ओला-उबर पर एडवांस टिप ऑप्शन को न हटाने पर लग सकता है फाइन, CCPA ने भेजा था नोटिस
रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कैब एग्रीगेटर्स (ओला, उबर, रैपिडो) द्वारा तेज़ सेवा के लिए मांगे जा रहे 'एडवांस टिप' को लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले सीसीपीए ने तीनों एग्रीगेटर्स को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। बकौल रिपोर्ट, जल्द जांच पूरी हो सकती है जिसके बाद कंपनियों पर फाइन लगाया जा सकता है।